अपराध की साजिश रचते हथियार के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर/बोचहां। सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित एक किराए के कमरे से रविवार दोपहर एसटीएफ ने अपराध की साजिश रचते हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर इलाके का सुमंत और राजेपुर थाना क्षेत्र का सूरज कुमार दुबे है। दोनों बदमाशों से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ और डीआईयू की टीम ने बोचहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर चौक स्थित एक दवा दुकान से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक लोडेड पिस्टल व चार गोली बरामद की गई है। एक कार भी जब्त की गई है। धरे गए बदमाश रामपुरहरि, साहेबगंज व काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पांचों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी इलाके से सटे एक मोहल्ले में किराए पर रह रहे दोनों शातिर किसी की हत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.