अपराध की साजिश रचते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुशहरी, हिसं। छोटी कोठियां गांव के पास गुरुवार दोपहर पुलिस ने हथियार और गोली के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। धरे गए लखींद्र सहनी (25) और दिनेश सहनी उर्फ दीना सहनी (19) बाइक से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान लखींद्र सहनी की कमर से पिस्टल व एक गोली के अलावा लोहे का पंजा और एक लेजर लाइट बरामद हुई। मुशहरी थाना पर पत्रकारों से बातचीत करते हए डीएसपी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम को जानकारी मिली कि दो बदमाश अपराध करने की नीयत से छोटी कोठियां की तरफ जा रहे है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस की गश्ती टीम रजवाड़ा गांव में थी। अवर निरीक्षक हिरण प्रसाद गोंड ने थानेदार सुबोध कुमार मेहता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.