चतरा, जून 6 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर से शुक्रवार की देर रात किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार के कोठी थाना क्षेत्र के बाराकला गांव निवासी गौतम पासवान, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जायगीर गांव निवासी प्रवीण कुमार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के पतवास गांव निवासी विकास मांझी तथा हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी चिंटू पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर पुलिस अन्य आपराधिक गतिविधियों और इनके नेटवर्क की जांच कर रही है।...