अपराध की साजिश नाकाम: हथियार के साथ दो गिरफ्तार, चोरी के जेवरात व नकदी बरामद
बांका, मई 30 -- बौंसी। निज संवाददाता बौंसी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया। पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे दो युवकों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के जेवरात, बर्तन और नकदी भी बरामद की गई है। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक एनएच 133ई पर सुखनिया पुल के पास हथियार के साथ जुटे हैं सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमले के आरोपित सहित दो गिरफ्तार, कट्टा बरामद टीम में थानाध्यक्ष सह इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.