अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान शुक्रवार की रात सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ के ससौला गांव से पश्चिम कचरा भवन के समीप रोड के बगल में बाइक लगाकर किसी घटना की योजना बनाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवक के पास एक पिस्तौल, पांच जिन्दा कारतूस,दो मोबाइल,एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। जिसमें से एक गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह एवं दूसरे की पहचान घरवारा गांव निवासी शनि कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत सुप्पी थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार युवक सनिल कुमार सिंह एवं शनि कुमार को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में शनिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.