भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर। जोगसर थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानेदार मंटू कुमार को सूचना मिली थी कि बदमाश अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस की टीम पहुंची और आर्यन और आयुष को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वे शंकर टॉकिज और बूढ़ानाथ के पास के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...