मोतिहारी, मई 4 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमावर्ती अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर सोमवार को अनुमंडल पुलिस मुख्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग डीएसपी मनीष आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। थाना-वार दर्ज अपराध कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित मामलों, संगीन अपराधों, चोरी, लूट, अवैध शराब व नशा कारोबार से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा की गई । वहीं संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया गया।डीएसपी ने पुलिस गश्ती व चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नियमित वाहन जांच, बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा जांच के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है: एसडीपीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.