अपराध का हो शिकार तो हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- इटावा, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान में लोगों को विशेष कर महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी बताए जा रहे हैं ताकि अपराध का शिकार होने पर इन नंबरों पर फोन कर सकें ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति की महिला मोबाइल टीम ने अलग-अलग गांव में जाकर महिलाओं को एकत्रित करके उन्हें जागरूक किया । इसके साथ उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए ताकि जरूरत पड़ने पर 112, 1090, 1930 , 1098, 181 जैसे नंबर डायल किया जा सकते हैं। पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। पुलिस ने साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया और यह भी कहा कि अपना ओटीपी कभी भी किसी को ना बताएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.