सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- बांसी। बांसी पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने कस्बे के शास्त्रीनगर वार्ड में बहु बेटी सम्मेलन कर महिलाओं, बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव व साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों आदि के बारे में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में रविवार को शास्त्रीनगर वार्ड में महिलाओं व बालिकाओं को हेल्प लाइन नम्बरों 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसआई बलराम धर दुबे, कांस्टेबल अरुण कुमार, महिला महिला कांस्टेबल गीतांजलि कुशवाहा, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...