लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के गांगुपारा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के महावीर उरांव के पुत्र 30 वर्षीय पुनई उरांव के रूप में हुई है। घटना के पीछे का कारण आपसी पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...