हल्द्वानी, मई 4 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली में सालों पुराने आपराधिक मामलों में प्रयुक्त अवैध हथियारों को कोर्ट के आदेश के बाद नष्ट करने की सोमवार को कार्रवाई की गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रिवाल्वर, चाकू और तलवारों सहित बड़ी मात्रा में अवैध असलहों को पूरी तरह ध्वस्त (डिस्ट्रॉय) कर दिया।एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि ये हथियार करीब 12 से 15 साल पुराने अलग-अलग आपराधिक मामलों से जुड़े थे। आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने इन्हें समय-समय पर जब्त किया था। अब जबकि इन मामलों से संबंधित आरोपियों को न्यायालय से सजा मिल चुकी है और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं, कोर्ट के आदेश पर इन हथियारों को नष्ट करने का निर्णय लिया गया। कोतवाली परिसर में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए भारी औजारों की मदद से इन हथियारों को खंडित किया गया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.