मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा गांव में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के साथ गांव की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। एसपी सिटी ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, गांव स्तर पर निगरानी व्यवस्था और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। साथ ही गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.