रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 208 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही बीएनएस के तहत 16 और पुलिस एक्ट के तहत 64 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर लगाम लगाते हुए स्ट्रीट क्राइम और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 126/135 बीएनएस के तहत 12 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई, जबकि 126/135/170 बीएनएस के अंतर्गत 4 लोगों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान जसपुर, कुंडा, काशीपुर, आईटीआई, बाजपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, दिनेशपु...