सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार ने रविवार को नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी त्योहारों और मिश्रिख मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका खींचा गया। साथ ही एडीजी ने ललिता मैया मंदिर में माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। एडीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों पर कोई भी गैर-परंपरागत जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साधु-संतों व धर्मगुरुओं से जुड़े विवादों का तत्काल निस्तारण करें। मिश्रिख मेले में श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात और रूट मैप सुनिश्चित हो। भूमि विवादों का निस्तारण कर उन्हें विवाद रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। ऑपरेशन दृष्टि के तहत सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांचें और गश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.