अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। एसपी ने मिशन शक्ति अभियान की कार्य प्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। प्रचलित प्रकरणों का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं सक्रिय कार्रवाई सुनिश्चित के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिला संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें और पीड़िताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उन्हें त्वरित न्याय दिलाएं। इस दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...