उरई, जून 2 -- उरई। एसपी विनय कुमार सिंह ने एक अभ्यस्त अपराधी को 6 माह के लिए जिलाबदर किया है। थाना रेंढर के ग्राम मानपुरा निवासी पवन गुर्जर के खिलाफ चोरी, लूट, बलवा, गुंडा एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उसे 20 मई से 6 माह तक जिले से निष्कासित किया गया है। अवधि में उसे निवास स्थान की लिखित सूचना देनी होगी और अस्त्र-शस्त्र रखने पर रोक है। उल्लंघन पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...