अपराधी की जाति देखने वाले बड़े संरक्षक : पटेल
पटना, मई 22 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि अपराध और अपराधियों को जातीय चश्मे से देखने की राजनीति करने वाले लोग दरअसल अपराधियों के सबसे बड़े संरक्षक हैं। जिन लोगों ने वर्षों तक बिहार को आतंक, दहशत और भय के वातावरण में रखा, जिन्होंने लाठी-डंडे, गोली और बाहुबलियों के सहारे सत्ता चलाई, वही आज अपराधियों की जाति खोजकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक मानसिकता है। अपराधियों की कोई जाति, धर्म या समाज नहीं होता। अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। वह अपराध करते समय किसी की जाति नहीं देखता, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए अपराधियों को भी जातीय रंग देकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बेबुनियाद बयानबाजी के आदी हो चुके हैं तेजस्वी : बिजेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.