गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। भारत में नए कानूनों के लागू होने के बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। देश के कानूनी इतिहास में पहली बार पुलिस ने अपराध की कमाई से खरीदी गई संपत्ति को कुर्क किय गया। उसके बाद नीलाम करवाया और उससे मिले पैसे सीधे पीड़ित को मुआवजे के तौर पर दिलवाए गए । यह पूरी प्रक्रिया महज 60 दिनों के भीतर गुरुग्राम पुलिस के द्वारा की गई। गुरुग्राम के सेक्टर-10ए थाने में एक शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया कि आरोपी के द्वारा पीड़ित से 14 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने ठगी के इन पैसों से अपने ऐशो-आराम के लिए एक कार खरीदी। आमतौर पर ऐसे मामलों में आरोपी जेल चले जाते हैं, लेकिन पीड़ित को उसका पैसा वापस मिलने में सा...