गाजीपुर, फरवरी 1 -- जखनिया। भुड़कुड़ा के नवागत क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने रविवार की सुबह कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और पूरे सर्किल में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाया जाएगा। एससी और एसटी से जुड़े मामलों पर कहा कि ऐसे प्रकरणों में विशेष जांच के बाद ही निष्पक्ष व विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख कस्बों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। नियमित पैदल गश्त, सतर्क निगरानी और त्वरित पुलिस कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.