बुलंदशहर, अगस्त 7 -- बुलंदशहर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आदतन अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला पुलिस ने 118 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके लिए 1 जनवरी से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया और यक्ष ऐप के माध्यम से चिन्हित अपराधियों की लगातार निगरानी, सत्यापन एवं समीक्षा के बाद हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग का अभियान खुर्जा नगर पुलिस ने सर्वाधिक 23 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खाली है, जबकि स्याना कोतवाली पुलिस ने 20 और गुलावठी पुलिस ने 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर क्रमश दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक आदतन अपराधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यक्ष ऐ...