प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- कुंडा, संवाददाता। हाइवे से निकलने वाले अपराधियों के कारित अपराधों और अपराधियों दोनों पर अंकुश लगाने में पुलिस चौकी सहायक साबित होगी। यह बातें प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मझिलगांव बाईपास के पास नवनिर्मित आदर्श पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए एसपी दीपक भूकर ने कहीं। एसपी ने एसडीएम वाचस्पति सिंह, सीओ अमरनाथ गुप्ता के साथ ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से पूजन कर चौकी उद्घाटन किया। उन्होंने चौकी पर तैनात किए जाने वाले उप निरीक्षक और आरक्षियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और अपराधियों पर सख्त नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय, अपराध निरीक्षक संजय सिंह, हथिगवां इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह, प्रधान ज्ञानचंद सोनकर, शेखपुर प्रधान पति अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...