मेरठ, जनवरी 2 -- यूपी में अपराधियों पर पुलिस कहर बनकर टूटी। पिछले एक साल में पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़ातेड़ कार्रवाई करते हुए कई एनकाउंटर किए। मेरठ जोन के 7 जिलों में पुलिस ने माफिया और बड़े अपराधियों की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त की है, साथ ही गैंगस्टर में 163 मुकदमे कराए गए। वर्ष 2016 से तुलनात्मक डाटा जारी किया गया है और लूट-डकैती समेत फिरौती के लिए अपहरण में 85 प्रतिशत या उससे ज्यादा की कमी बताई गई है। इसके अलावा हत्या के मामलों में 63 प्रतिशत, बलवे में 60 प्रतिशत और रेप के मामलों में 61 प्रतिशत की कमी दिखाई गई है। मेरठ जोन पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 23 बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर किया। इनके अलावा राज्य और जोन स्तर पर 294 माफिया और उनके गैंग के सदस्यों को चिह्नित करते हुए 29 प्रकरण में 22 करोड़ की ...