फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- नवाबगंज, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। हिस्ट्रीशीटर, टाप 10 अपराधियों को लेकर जानकारी की। कहा कि जो भी अपराधी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इन पर पैनी नजर भी रखी जाये। थाने पर जो भी शिकायत लेकर आये उसकी बात को गंभीरता से सुना जाये। छोटे छोटे मामलों को लेकर गंभीरता बरती जाये। महिला अपराधों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए कोई महिला शिकायत लेकर आये तो तुरंत उस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने थाने में अभिलेखों के रख रखाव,मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मैस,बैरिकों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिस्ट्रीशीटर और टाप 10 अपराधियों को लेकर भी जानकारी की। बीट प्रणाली, यक्ष एप को लेकर भी निर्देशित किया।मुकदमों ...