हाजीपुर, अप्रैल 16 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के अस्तिपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात लूटपाट के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली युवक की बाइक पर लगी। गोली चलते देख युवक किसी तरह से भाग निकला और जान बचाई। युवक ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस एवं सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर इजरा गांव निवासी भोला कुमार हाजीपुर में ड्यूटी करता है। प्रत्येक दिन की तरह वह अपनी ड्यूटी पूराकर अपने घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- स्वर्ण व्यवसाई पर घात लगा किया हमला इसी दौरान अस्थिपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही भोला कुमार अपनी बाइक छोड़कर मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.