धनबाद, दिसम्बर 4 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के चार नंबर विद्युत सब स्टेशन से मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने चोरी करने का प्रयास किया। सबस्टेशन की दीवार में सेंधमारी कर कमरे में लगे 6.6 केवीएस का ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका तेल जमीन पर बहा दिया। अपराधी ट्रांसफॉर्मर का क्वायल निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही लोग शोर मचाने लगे। इसके बाद चोर केबल का टुकड़ा अपने साथ लेकर भाग निकले। सूचना पाकर तेतुलमारी थाना की गश्ती दल की पुलिस भी पहुंच गई। घटना के बाद कर्मियों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो जाने से वेस्टमोदीडीह के विभिन्न कॉलोनियों में अंधेरा पसर गया है। पिट वाटर की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बुधवार की दोपहर प्रबंधन ने उक्त ट्रांसफॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.