धनबाद, दिसम्बर 20 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। खरखरी ओपी क्षेत्र में इन दिनों एक संगठित गिरोह द्वारा हाई पावर के ट्रांसफार्मर में लगे कॉपर केबल व महंगे पार्ट्स लूटे जा रहे हैं। गुरूवार की रात मधुबन न्यू पीट चानक एवं सहाना कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर की लूट के इरादे से पहुंचे अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। बीते रात डेढ़ बजे के आसपास अपराधियों ने सहाना कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर रूम में घुस कर हजारों रुपये मूल्य के कीमती कॉपर केबल काटकर ले गये। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जब कॉलोनी की एक महिला ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में अपराधियों ने महिला को उसके ही घर में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दिया। अपराधियों ने महिला के आवास के साथ साथ कॉलोनी के आधा दर्जन से अधिक आवासों में बाहर से कुंडी लगाकर केबल व महंगे पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.