औरंगाबाद, मई 22 -- मां का एटीएम कार्ड लेकर बेटा गया था पैसे निकालने साइबर अपराधियों ने बनाया निशाना औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अपनी मां का एटीएम कार्ड लेकर एटीएम से पैसे निकालने गया 17 वर्षीय युवक अपराधियों का शिकार हो गया। अपराधियों ने एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 1.49 लाख रुपए उड़ा लिए। नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया चित्तौड़ नगर मुहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी रितु सिंह के बयान पर एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है। रितु सिंह ने बताया है कि उनका बचत खाता औरंगाबाद के केनरा बैंक में है। इस खाते से संबंधित एटीएम कार्ड उनके पास है। उनका बेटा वैभव कुमार महाराजगंज रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसे की निकासी करने गया था। पैसे की निकासी के दौरान ही एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कक्ष में प्रवेश किया और मदद करने के बहा...