पटना, फरवरी 20 -- बिहार में अब अपराधियों को कालापानी जैसी सजा देने की तैयारी चल रही है। बिहार सरकार एक नया हाई सिक्योरिटी जेल बनाने जा रही है, जहां कैदियों को बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग कर दिया जाएगा। यह जेल किसी दुर्गम इलाके में वीरान पहाड़ी पर बनाया जाएगा। यहां मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट भी नहीं पहुंचेगा। साथ ही जेल तक आने-जाने के लिए भी सिर्फ एक ही सड़क होगी, जिसके चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रहेगी। ताकि कोई बाहरी व्यक्ति इसके आसपास भी नहीं आ सके। बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को सदन में उन्होंने नया हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि गंभीर और अति गंभीर श्रेणी के अपराधियों को रखने के लिए यह खास जेल बनाया जाएगा। यह भी पढ़...