अपराधियों के सत्यापन और बढ़ाए निगरानी
गाजीपुर, जून 2 -- खानपुर। थाना परिसर में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी रेंज द्वारा वर्चुअल माध्यम से दिए गए निर्देशों की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों को अपराधी गैंगों के सत्यापन, बीट क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की निगरानी और नवयुवकों के संचालित समूहों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित जांच और सत्यापन अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र के अपराधियों का सत्यापन सुनिश्चित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.