संवाददाता, जुलाई 12 -- गुजरात के सूरत निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से झांसी में 24.90 लाख रुपये की लूट हो गई। पुलिस की जांच में तीन सिपाहियों का भी नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को उरई के तीन सिपाहियों को हिरासत में ले लिया। तीनों सिपाही जालौन पुलिस लाइन में तैनात हैं। मामले में उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। पुलिस के अनुसार, सूरत निवासी कारोबारी जितेंद्र पटेल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ड्राई फ्रूट का कारोबार करते हैं। झांसी और आसपास के क्षेत्रों में वसूली का काम उनके मुंशी किशन पांचाल देखते हैं। बीते गुरुवार शाम किशन पांचाल अपने सहयोगी किशन कुमार के साथ विभिन्न व्यापारियों से वसूली कर 24.90 लाख रुपये लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। आरोप है कि शाम करीब प...