धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गैंगस्टर प्रिंस खान के जान से मारने की धमकी के मामले में निरसा विधायक अरूप चटर्जी सोमवार को एसएसपी प्रभात कुमार से मिले। समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में मुलाकात के दौरान विधायक ने अपनी शिकायत पर अबतक हुई कार्रवाई की जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अरूप चटर्जी ने बताया कि एसएसपी के साथ पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन दिनों में ठोस कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर उनके साथ तैनात सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है। हालांकि विधायक ने कहा कि केवल सुरक्षा बढ़ाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उनका कहना था कि पुलिस को अपराधियों के पूरे नेटवर...