जहानाबाद, सितम्बर 2 -- शराब व मादक पदार्थ के तस्करों के अड्डे को करें चिन्हित नगर थाने में अधिकारियों और टाइगर मोबाइल टीम के साथ की गयी समीक्षा बैठक कड़ौना और कल्पा थाने का भी औचक निरीक्षण कर देखी कार्य प्रणाली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।

पुलिस की कार्रवाई का निर्देश एसपी कोटा किरण कुमार ने शराब एवं अन्य मादक पदार्थ कि तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारी गण धंधेबाजों के अड्डे को चिन्हित करें। अपराधियों के नेटवर्क और सप्लाई चेन के मूल स्रोत तक पहुंचे और कार्रवाई करें। एसपी ने मंगलवार की रात जहानाबाद नगर थाना में पुलिस पदाधिकारियों, थाना कर्मियों एवं टाइगर मोबाइल टीम के साथ अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक की और उक्त निर्देश दिया।

अवैध कारोबार की निगरानी इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्ष...