अपराधियों के घर दस्तक देकर नींद हराम करेगी खाकी
कौशाम्बी, मई 16 -- जिले में अचानक अपराध बढ़ा है। हत्या के साथ चोरी की वारदातें भी तेज हो गई हैं। आपराधिक ग्राफ बढ़ने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे तो एसपी ने कार्रवाई का फरमान जारी कर दिया। एसपी के निर्देश पर एएसपी ने चोरों का जीना हराम करने की तैयारी तेज कर दी है। सभी थानों की पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जिनके खिलाफ चोरी के केस दर्ज हैं, उनकी गतिविधियां प्रतिदिन जांची जाएं। सत्यापन कर बाकायदा रिपोर्ट भेजी जाए। कोखराज, सैनी, महेवाघाट, पिपरी में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पश्चिमशरीरा में भी चोरी की वारदात हुई है। घटनाएं हो रही हैं, लेकिन खुलासा नहीं हो पा रहा है। थाना पुलिस सर्विलांस टीम व एसओजी के भरोसे बैठी है। घटनाएं बढ़ने पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थानाध्यक्षों से नाराजगी जाहिर की है। साथ ही एएसपी राजेश कुमार सिंह को निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.