अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं: एसपी मनोज स्वर्गियारी
आदित्यपुर, जुलाई 2 -- आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पदभार संभालते ही अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। गुरुवार को आदित्यपुर थाना पहुंचकर उन्होंने करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह हत्याकांड की समीक्षा की और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एसपी ने जिले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, नियमित गश्ती बढ़ाने, सक्रिय अपराधियों पर विशेष अभियान चलाने और नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह सहित कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.