चम्पावत, जून 17 -- चम्पावत। एसपी रेखा यादव ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। क्राइम बैठक में उन्होंने लोगों को राहगीर योजना की जानकारी देने को कहा। एसपी ने ऑपरेशन प्रहार में तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्दी में वीडियो रील बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दुर्घटना के पीड़ितों को समय से मदद पहुंचाने के लिए टीएमएस रिक्वेस्ट का समय से सत्यापन करने को कहा। गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...