इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, सीओ, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान अपराधों की समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आईजीआरएस और जनशिकायतों के समय से निस्तारण पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा ई-साक्ष्य ऐप, सीसीटीएनएस, एफआईआर लिंकिंग, आई-रेड, ट्रैफिक प्रबंधन, ऑपरेशन कन्विक्शन, गैंगस्टर और गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई को लेकर भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश द...