देवघर, जून 7 -- देवघर। जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए देवघर पुलिस ने एक नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। अब सिर्फ वांटेड और मोस्ट वांटेड अपराधी ही नहीं, बल्कि चोरी, छिनतई, हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण, ठगी समेत अन्य गंभीर मामलों में एक से अधिक बार जेल जा चुके अपराधियों की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- फिंगर प्रिंट व वॉयल सैंपल से जीआरपी रखेगी अपराधियों पर नजरपुलिस की नई पहल पुलिस ऐसे अपराधियों का पूरा ब्योरा जुटाकर उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। सूत्रों के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध से जुड़े लोगों का डाटा अपडेट करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपराधियों की तस्वीर, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों के संपर्क नंबर तथा उनके सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां...