पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर। आजसू छात्र संघ के प्रदेश कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने कहा है कि मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आयोजित नीट परीक्षा के दौरान हुई भारी अव्यवस्था ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। निर्धारित समय के अनुसार सुबह दो बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में प्रश्नपत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा शाम में करीब सात बजे से शुरू हुई, जो रात 10 बजे तक ली गई। इस असामान्य परिस्थिति से छात्रों को मानसिक तनाव, शारीरिक थकान और असुविधा का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बड़ी गड़बड़ी! 47 छात्रों की परीक्षा 5 घंटे लेट, सबके जाने के बाद मिला NEET पेपर, आखिर क्यों? स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब आक्...