सहरसा, मई 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में 28 अप्रैल को हुए गोलीकांड में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्व कृष्ण भूषण प्रसाद की मौके पर हत्या तथा नगर परिषद सभापति स्व राजकुमार उर्फ गुड्डू के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को वैश्य समाज सहरसा ने अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं लोकतंत्र पर हमला बताया है। इलाज के दौरान 9 मई को पटना में जख्मी सभापति राजकुमार का निधन हो गया।वैश्य समाज सहरसा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के नेतृत्व में सुल्तानगंज पहुंचा ।शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल में समाज के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव, प्रवक्ता राजीव रंजन साह एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार लड्डू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस जघ...