गुमला, मई 4 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा प्रखंड मुख्यालय के पुटो रोड स्थित स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना के एक सप्ताह बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। मामले के शीघ्र खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को स्वर्ण व्यवसायियों का शिष्टमंडल घाघरा थाना पहुंचा और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा। यह भी पढ़ें- हीरोडीह में लूट व फायरिंग कांड का खुलासा नहीं होने से जनाक्रोश तेज, आंदोलन की चेतावनीआवेदन की मांग व्यवसायियों ने आवेदन के माध्यम से कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की वारदात से न सिर्फ उन...