महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की पुलिस ने हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा कसने का जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसका जमीनी असर अब दिखने लगा है। जिले की शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले व लगातार वारदातों को अंजाम देने वाले 60 बड़े बदमाशों के खिलाफ पिछले दो महीने अप्रैल व मई के भीतर गुंडा व गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा कसा जा चुका है और कार्रवाई अभी जारी है।

अपराधियों की कुंडली खंगालना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसे दर्जनों अपराधी सक्रिय थे, जिनके खिलाफ एक से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे। पूर्व में प्रभावी व कठोर निरोधात्मक कार्रवाई न होने की वजह से इन अपराधियों के हौसले बेहद बुलंद थे। आए दिन इनके द्वारा आम जनता को धमकाने, रंगदारी मांगने व समाज में दहशत पैदा करने के मामले सामने आ रहे थे। इस गंभीर स्थिति को भांपते हुए एसप...