बोकारो, मई 16 -- चंद्रपुरा में हाल के दिन चोरी की दो घटनाओं में पुलिस को मिली सफलता व इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद चंद्रपुरा पुलिस ने राहत की सांस ली है वहीं इन कांडों में शामिल अपराधियों की कुंडली खंगालने में भी लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चंद्रपुरा के बिरसा बस्ती का रहने वाला गोलू कुमार शातिर अपराधी है। और उसने थाना क्षेत्र व आसपास कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस पर आठ मामले दर्ज हैं। वह चंद्रपुरा के स्टेशन रोड व चर्च रोड की घटना में सामानों के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों के पास से 420 ग्राम चांदी, पायल, बिछिया, चेन, 10 ग्राम सोना गलाया हुआ अवस्था में जितेंद्र चौधरी के घर से चोरी किया गया व ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- चोरी के सामान के साथ शातिर गिरफ्तार पु...