हाजीपुर, अगस्त 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता हाजीपुर शहर के दिग्घी निवासी ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके आवास पहुंचे।

पप्पू यादव ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी मृत ठेकेदार की पत्नी, पुत्र एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। परिजनों से मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि रामनरेश राय की हत्या बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

न्याय की लड़ाई जारी रहेगी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रामनरेश राय के परिवार को न...