धनबाद, जनवरी 30 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात झरिया बनियाहिर में छापेमारी कर इरशाद खान उर्फ छोटंकी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है कि इरशाद पाथरडीह थाने में कांड संख्या 20/25 में केबल, लोहा चोरी के साथ-साथ सुदामडीह के एक मामले में चोरी के गहने खरीद में शामिल था। उसके साथ वह अन्य घटनाओं में शामिल था। छापेमारी के नेतृत्व पाथरडीह प्रभारी अंशु कुमार झा, सअनि गौतम रवि ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...