अपराधिक घटनाओं व अवैध वसूली पर रोक लगाने रेल एसपी को महापौर ने भेजा पत्र
देवघर, मई 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत द्वारा पुलिस अधीक्षक (रेल) धनबाद को जसीडीह, वैद्यनाथधाम एवं देवघर रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में अपराधिक घटनाओं तथा पार्किंग संवेदकों द्वारा अवैध वसूली व अभद्र व्यवहार पर रोक लगाने के संबंध में पत्र प्रेषित की गई है। रेल एसपी को दिए गए पत्र में यह जिक्र है कि देवघर नगर निगम अंतर्गत जसीडीह जंक्शन, वैद्यनाथधाम और देवघर रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में लगातार गिरती कानून-व्यवस्था और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहे हैं। इन स्टेशन परिसरों में अपराधियों द्वारा नशाखुरानी, छेड़खानी, छिनतई और विरोध करने पर यात्रियों को चाकू मारने जैसी गंभीर वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही इन स्टेशनों के पार्किंग स्थलों पर तैनात संवेदक (ठेकेदार) और उनके कर्मियों द्वारा आम जनता व यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.