पटना, नवम्बर 3 -- बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पटना जिले के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद नए ग्रामीण एसपी की तैनाती कर दी गई है। गृह विभाग ने 2020 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अपराजित लोहान को पटना ग्रामीण एसपी के पद पर पोस्टिंग दी है। बीते गुरुवार को मोकामा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों में भिड़ंत्त हो गई थी। इस दौरान पीयूष के समर्थन में प्रचार कर रहे आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पटना के तत्कालीन ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग को हटा दिया गया था। आईपीएस विक्रम सिहाग को फिलहाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, उनकी जगह तैनात किए गए अपराजित अभी पटना के ट्रैफिक एसपी की जिम्मेदारी संभ...