अपराजिता ने तय समय से पहले पूरी की दौड़, बढ़ाया मान
चंदौली, अक्टूबर 6 -- नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन नौगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सत्यानंद तिवारी की पुत्री अपराजिता तिवारी ने पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। महिला कांस्टेबल (आरक्षी) और पीएसी पद के लिए 2400 मीटर की दौड़ को अधिकतम 14 मिनट में पूरा करना अनिवार्य है, जबकि अपराजिता ने यह दौड़ 12 मिनट 59 सेकेंड में पूरी कर निर्धारित समय से 1 मिनट 1 सेकेंड पहले लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 के अंतर्गत मिर्जापुर स्थित 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार को पीईटी के तीसरे दिन 825 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें अपराजिता का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस सफलता की जानकारी होने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, अधिवक्ता समाज और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.