सहरसा, मार्च 25 -- कहरा। इंटर बोर्ड विज्ञान परीक्षा में फुल दाय कन्या उच्च ( 2) विद्यालय की छात्रा अपराजिता कुमारी ने 452 अंक लाकर जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं आर्ट्स संकाय की छात्रा निशि प्रिया ने 446 अंक हासिल किए। मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक जय किशोर खां एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर कई शिक्षक उपस्थित रहे और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.