नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पतली, सूखी और ढीली पड़ने लगती है, जिसकी वजह से झुर्रियां, फाइन लाइन्स, और काले धब्बे (एजिंग के निशान) स्किन पर साफ नजर आने लगते हैं और चेहरे का निखार कम हो जाता है। हालांकि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन सही देखभाल, स्वस्थ आहार, और एंटी-एजिंग उत्पादों से उम्र के इस बढ़ते असर को धीरे किया जा सकता है। ज्यादातर महिलाएं उम्र के इस बढ़ते असर को कम करने के लिए बाजार से महंगी-महंगी एंटी-एजिंग नाइट क्रीम खरीदकर घर लाती हैं। जो जेब पर तो असर डालती ही हैं लेकिन चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों को छिपाने में भी बेअसर बनी रहती हैं। अगर आप भी अब तक चेहरे की फाइन लाइन्स को छिपाने के लिए किसी महंगी नाइट क्रीम का यूज कर रही हैं तो आज की खबर आपको बेहद पसंद आने वाली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर जानी मानी...