शामली, मई 28 -- झिंझाना। जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गांव जमालपुर में छापेमारी कर एक युवक के घर से बड़ी मात्रा में अपमिश्रित डीजल बरामद किया। मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम जिला पूर्ति अधिकारी शामली के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक ऊन, पूर्ति निरीक्षक कैराना तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत जमालपुर निवासी राजेश पुत्र ब्रह्म सिंह के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से सात प्लास्टिक की कैनों में रखा लगभग 220 लीटर अपमिश्रित डीजल बरामद किया गया। इसके अलावा आठ खाली बड़ी प्लास्टिक कैन, एक छोटी प्लास्टिक कैन, दूध का लोहे का कैन, तेल डालने वाले प्लास्टिक के फूल तथा डीजल नापने के उपकरण भी बरामद हुए।टीम द्वा...